ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

RJD का रास्ता देख रहे पवन सिंह? तेजस्वी की जमकर तारीफ , कहा- वे 9वीं फेल तो मैं 6वीं पास हूं, PK पर बरसे

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तेजस्वी यादव की खुलकर तारीफ करते हुए खुद को भी 6वीं पास बताया. साथ ही प्रशांत किशोर की आलोचना की और बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग की है.

Patna News pawan singh
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह क्या अब आरजेडी का रास्ता तलाश रहे हैं? उनके बयान से ऐसा ही ऐसा ही संकेत मिला है. पवन सिंह ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा- तेजस्वी यादव की बातें मेरे दिल को छू जाती हैं. लोग जब उन्हें 9वीं फेल कहते हैं तो मुझे बुरा लगता है. मैं भी तो 6वीं पास हूं.


तेजस्वी का गुणगान

एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जमकर सराहना की.  उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जमीनी नेता हैं. वे समझ के हर वर्ग के लोगों से जुड़कर बातें करते हैं और लगातार गांव-गांव जाकर लोगों का हालचाल ले रहे हैं.


दिल को छू जाती है तेजस्वी की बातें

पवन सिंह ने कहा-'मैं किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाना चाहता. लेकिन तेजस्वी यादव का इंटरव्यू जब भी देखता और सुनता हूं तो उनकी बातें दिल को छू जाती हैं.


मैं भी 6वीं फेल हूं

इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह से सवाल किया गया कि लोग तेजस्वी यादव को  9वीं फेल कहते हैं. 9वीं फेल नेता बिहार का क्या विकास करेगा. इसका जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि-मैं भी तो 6वीं पास हूं. मेरे पास काम करने वाले लोग पढ़े लिखे हैं. वैसे ही तेजस्वी के पास काम करने वाले लोग हैं, वो बिहार के लिए काम करते हैं.


प्रशांत किशोर से मुलाकात नहीं

कुछ दिनों पहले ये चर्चा हुई थी कि पवन सिंह जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के संपर्क में हैं. पवन सिंह ने इस मसले पर जवाब दिया.  पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी PK से मुलाकात नहीं की है. 


PK की बातें सही नहीं

पवन सिंह ने कहा कि उन्हें प्रशांत किशोर की बातें अच्छी नहीं लगती. उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, जब प्रशांत किशोर आरा पहुंचे थे. पवन सिंह ने कहा कि आरा में  प्रशांत किशोर से लोगों ने मेरे बारे में बात की थी. उस समय पीके ने कहा था कि राजनीति किसी के बाप की बपौती नहीं है. प्रशांत किशोर की बातों को सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा. इसके अलावा मैं  मैं इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता.


बिहार में शराबबंदी खत्म हो

पवन सिंह ने बिहार में जारी शराबबंदी को खत्म करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आज हालत ये है कि खुशी के मौके पर बिहार के  लोग यूपी या दिल्ली चले जाते हैं. शराबबंदी से बिहार को नुकसान हुआ है. नकली शराब से जान जा रही है. असली शराब पीने से बीमार व्यक्ति कम से कम अस्पताल जाने का मौका रहता है, लेकिन नकली देसी शराब सीधे जान ले लेती है. पवन सिंह ने कहा-" बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है.  पूरी तरह से शराब बंद करना सही फैसला नहीं है. इसकी एक सीमा तय करनी चाहिए. अगर कोई लिमिट पार करता है तो उसके लिए सख्त कानून बनाना चाहिए." 


बिहार में फिल्म शूटिंग की सही व्यवस्था नहीं

पवन सिंह से जब ये पूछा गया कि वे बिहार में अपनी फिल्मों की शूटिंग क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा कि उन्हें इसका मलाल है. फिल्मों की शूटिंग के लिए यूपी में जो सुविधाएं और व्यवस्था मिलती है, वो बिहार में नहीं मिलती. कौन चाहेगा है कि वह अपने घर से दूर रहे. हर किसी की ख्वाहिश होती है कि अपने घर में रहकर काम करे, लेकिन कुछ कमी तो है जिसके कारण बिहार में फिल्मों की शूटिंग नहीं हो रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता