ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Viral Video: श्मशान घाट में कार को बना दिया बेडरूम, महिला के साथ पकड़े गए इश्कबाज BJP नेता; वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। श्मशान घाट के पास पकड़े जाने पर लोगों से माफी मांगते दिखे।

Viral Video
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। 


दरअसल, यह घटना कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में राहुल वाल्मीकि अंडरगारमेंट्स में कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वह भीड़ को देखते हैं, वह लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आते हैं और उनसे वीडियो न बनाने की गुहार लगाते हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला ने दुपट्टे से चेहरा छिपाने की कोशिश की।


बताया जा रहा है कि यह घटना 11 जुलाई की शाम की है। स्थानीय ग्रामीणों को श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध कार खड़ी नजर आई। संदेह होने पर उन्होंने कार की तलाशी ली और राहुल वाल्मीकि को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


वायरल वीडियो में राहुल वाल्मीकि बार-बार लोगों से माफी मांगते और वीडियो न बनाने की अपील करते दिख रहे हैं। इस बीच, राहुल वाल्मीकि के पिता ने दावा किया है कि यह वीडियो करीब 5-6 महीने पुराना है और इसे राजनीतिक साजिश के तहत अब वायरल किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान और तथ्यों की पुष्टि में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता