Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
25-Apr-2021 06:14 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजधानी पटना स्थित मेदांता अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का आग्रह किया है. इस मामले पर रविशंकर ने देश के जाने-माने डॉक्टर और मेदांता ग्रुप के चेयरमैन नरेश त्रेहान से रिक्वेस्ट भी किया है. उन्होंने आग्रह किया है कि कंकड़बाग एक बड़ा अस्पताल बना है और कोरोना के बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इसे तुरंत शुरू करना चाहिए. केंद्रीय मंत्री के आग्रह पर डॉ नरेश त्रेहान इस हॉस्पिटल को जल्द ही चालू करने का आश्वासन दिया है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहटा स्थित ई.एस.आई.सी. के अस्पताल के के लिए सेना के 6 और डॉक्टर पहुँच गए हैं, जिससे कोविड इलाज में सुविधा हुई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने फिर से आग्रह किया है कि सेना के डाक्टर की संख्या बिहटा के अस्पताल के लिए और बढ़ाई जाए, जिसके कारण कोरोना मरीज के इलाज में सहयोग मिलेगा.
ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए रविशंकर ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से कई बार विशेष आग्रह किया था. खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी इसके लिए प्रयासरत थे. बिहार की ऑक्सीजन की आवश्यकता हेतु वायुसेना के विशेष विमान से ऑक्सीजन कन्टेनर ट्रक रविवार से बोकारो स्टील प्लान्ट एयरलिफ्ट होना शुरू हो गया. अब जल्द ही वहां से पटना रवाना होगा, ऐसा अधिकारियों ने आशवस्त किया है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे बिहार और पटना में स्थिति को सुधारने हेतु भारत सरकार की मदद से पूरे सक्रिय है और स्वास्थ्य मंत्री के साथ जीवन्त सम्पर्क में भी हैं. उन्होंने रविवार को एम्स पटना के निदेशक से भी बात की और उन्होंने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि एम्स पटना ने अपने बेड की संख्या को 330 कर दिया.