ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / फर्स्ट बिहार की खबर का असर, रिश्वत लेने वाले दारोगा और हवलदार को...

फर्स्ट बिहार की खबर का असर, रिश्वत लेने वाले दारोगा और हवलदार को SSP ने किया सस्पेंड

16-May-2020 03:10 PM

MUZAFFARPUR: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है. कटरा थाने में विवाद सुलझाने के नाम पर पैसा वसूलने वाले दारोगा और हवलदार को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. दोनों का पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच का आदेश दिया था. 

सबसे पहले फर्स्ट बिहार में चलाई थी खबर: दारोगा और जमादार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, विवाद सुलझाने के नाम पर वसूल रहे पैसा

थाने में वसूल रहे थे पैसा

कटरा थाना परिसर में ही दारोगा नंद लाल तिवारी के आवास पर वर्दी में जमादार मनोज सिंह पहसौल के जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लेते दिख रहें थे तो दरोगा नंद लाल तिवारी सादे कपड़े में टेबल कुर्सी लगा दरवार सजा खुलेआम रिश्वत ले रहे थे. दोनों पुलिस पदाधिकारी अलग अलग मामले सुलझाने के नाम पर रिश्वत लेते रहे थे.

 

दोनों अलग-अलग केस के वसूल रहे पैसा

एक मामल कटरा थाना के पहसौल और दूसरा दरगाह चौक का है जहां पारिवारिक विवाद व जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लिया जा रहा है. जिसे रिश्वत देने वाले के ही नजदीकी लोगों ने कैमरा में कैद कर लिया. वहीं कुछ का कहना है कि पुलिस के ही बिचौलिये जो थाना में पुलिस व फरियादी के बीच रिश्वत लेने और देने का काम करते हैं उसी ने वीडियो पुलिस पदाधिकारी को ब्लैकमेल करने के लिए बना ली और बीती रात वायरल कर दिया. एसएसपी जयकांत ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.