ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / दारोगा और जमादार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, विवाद सुलझाने के नाम...

दारोगा और जमादार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, विवाद सुलझाने के नाम पर वसूल रहे पैसा

16-May-2020 11:17 AM

MUZAFFARPUR: जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर बिहार पुलिस के दारोगा पैसा वसूल रहे हैं. कटरा पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा उसमें साफ दिख रहा है. दारोगा और जमादार लोगों से पैसा वसूलते हुए दिख रहे है. 


देखिये वीडियो:



थाने में वसूल रहे पैसा

कटरा थाना परिसर में ही दारोगा नंद लाल तिवारी के आवास पर वर्दी में जमादार मनोज सिंह पहसौल के जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लेते दिख रहें हैं तो दरोगा नंद लाल तिवारी सादे कपड़े में टेबल कुर्सी लगा दरवार सजा खुलेआम रिश्वत ले रहे है. दोनों पुलिस पदाधिकारी अलग अलग मामले सुलझाने के नाम पर रिश्वत लेते नजर आ रहें हैं.

दोनों अलग-अलग केस के वसूल रहे पैसा

एक मामल कटरा थाना के पहसौल और दूसरा दरगाह चौक का है जहां पारिवारिक विवाद व जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लिया जा रहा है. जिसे रिश्वत देने वाले के ही नजदीकी लोगों ने कैमरा में कैद कर लिया. वहीं कुछ का कहना है कि पुलिस के ही बिचौलिये जो थाना में पुलिस व फरियादी के बीच रिश्वत लेने और देने का काम करते हैं उसी ने वीडियो पुलिस पदाधिकारी को ब्लैकमेल करने के लिए बना ली और बीती रात वायरल कर दिया. एसएसपी जयकांत ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.