Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने
07-Oct-2024 06:05 PM
By SONU
KATIHAR: कटिहार के रजिस्ट्री कार्यालय में उस वक्त हड़कप मच गया जब अचानक पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम की गहन छानबीन की। रजिस्ट्री कार्यालय से गायब दस्तावेज अपराधियों के पास से मिले थे, जिसको लेकर पुलिस ने यह छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों में हड़कप मच गया है।
दरअसल, कटिहार पुलिस ने बीते दिनों डंडखोड़ा थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार के साथ साथ रजिस्ट्री ऑफिस से गायब हुए मूल दस्तावेज भी बरामद हुए थे। जिसमें आरोपी ने राजफ खान नाम के भू माफिया की संलिप्ता बताई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री ऑफिस के कुछ कर्मियों से पूछताछ भी की है।
रजिस्टार अजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों भी कुछ इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसमे भी कुछ दस्तावेज के गायब होने की उन्हें सूचना मिली थी। जिसको लेकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में एसडीपीओ अभिजीत कुमार के नेतृत्व आज रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम के साथ साथ कार्यलय कर्मी से भी पूछताछ की गई। सदर डीएससपी फिलहाल पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है, आगे बड़ा रैकेट का खुलासा हो सकता है।
बता दें कि भू माफिया ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो बाहर रहते हैं और रिकॉर्ड रूम से मूल दस्तावेज गायब करके उसे कार्यालय कर्मी और अंचल कार्यालय कर्मी के सहयोग से नकली दस्तावेज तैयार कर जमीन की अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवा लेते हैं।