ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / Katihar Crime News: अंजली हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, दो साथियों के...

Katihar Crime News: अंजली हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, दो साथियों के साथ मिलकर इस कारण की थी हत्या

17-Oct-2024 06:52 PM

By First Bihar

 KATIHAR: कटिहार पुलिस ने अंजली हत्याकांड का खुलासा किया है। पोठिया थानाक्षेत्र स्थित पोठिया वार्ड 9 निवासी हरिमोहन मंडल की 21 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी की हत्या के आरोपी अमोद कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। अमोद के बारे में बताया जाता है कि वो अंजली का प्रेमी है। दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंजली की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। 


घटना 1 अगस्त 2024 की रात की है जब अंजली अपने घर के आंगन में मां के साथ सोई हुई थी तभी रात्रि करीब 2 बजे पूर्णिया के टिकापट्टी थाना क्षेत्र पुरानी नंदगोला निवासी सुखारू मंडल का बेटा अमोद कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और अंजली कुमारी के कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी। 


कटिहार एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंजली हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अमोद कुमार पूर्णिया में टिकाप‌ट्टी पुल के पास आया हुआ है जहाँ छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी अमोद कुमार को गिरफ्तार किया।


एसपी वैभव शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अमोद से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब चार साल से वह मृतका अंजली से प्यार करता था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। इसी दौरान अमोद ने एक वीडियो बना लिया था। जब अंजली के साथ कुछ बात को लेकर कहासुनी हुई तो अमोद ने वह वीडियो वायरल कर दिया। 


जिसके बाद अंजली ने कोर्ट में केस कर दिया। केस दर्ज होने के कारण अमोद जेल चला गया। अमोद ने अंजली से केस उठाने को कहा लेकिन अंजली ने केस नहीं उठाया। इसी बात से गुस्सा होकर अमोद रात में उसके घर पहुंच गया और अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अमोद की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया। इस हत्याकांड में अमोद के अलावे दो अन्य लोग भी शामिल थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।