BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
10-Jun-2020 01:00 PM
By Aryan Anand
PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कश्मीर से हवाई जहाज से मजदूरों को पटना लाने का एलान किया है। वहीं पप्पू यादव ने पटना पहुंच रहे बिहारी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए फ्री बस भी चलवाएंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर बिहार पहुंच रहे हैं उन्हें घर पहुंचाने का जिम्मा वे उठाएंगे। उन्होनें कहा कि दानापुर या फिर पटना जो भी मजदूर पहुंच रहे हैं उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए वे फ्री बसें चलवाएंगे। उन्होनें एलान किया कि सुबह के वक्त चार बसें और शाम को दो बसें पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज और सहरसा जैसे जिलों के लिए चलायी जाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि पूरे जून महीने तक ये सिलसिला चलेगा।
पप्पू यादव ने कहा कि बाहर के आने वाले मजदूर भाइयों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार को इंतजाम करना चाहिए था। वापस आने मजदूरों के पास इतने पैसे भी नहीं बचे होते है कि वे बसों के जरिए घर तक पहुंच सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को निर्देश दिया है कि लौटने वाले मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाए। लेकिन सरकार ने लौटने वालों को उनके खुद के भरोसे छोड़ दिया है।
पप्पू यादव ने कहा कि मजदूरों को दलाली शुरू हो गयी है। बिहार के भोले-भाले मजदूर भाईयों को फिर से बहला-फुसला कर वापस ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार सरकार किसी भी परिस्थिति में वापस लौटे लोगों को रोकना चाहिए। उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वे वापस बाहर न जाएं। वहीं पप्पू यादव ने एलान किया कि कश्मीर में फंसे बिहारी मजदूरों को प्लेन से वापस लाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। वहां से चार्टर प्लेन से फंसे लोगों के वापस लेकर आएंगे।