ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट Shiv Circuit Bihar : बिहार में तैयार हो रहा शिव सर्किट, हरिहरनाथ, उगना महादेव समेत लिस्ट में इन मदिरों का नाम भी लिस्ट में शामिल; यहां देखें पूरी सूची Bihar DTO : चालान में बड़ी राहत: बिहार ट्रांसपोर्ट विभाग ने नियम में किया बड़ा बदलाव, मोबाइल चालान सिस्टम भी अपडेट Bihar weather : होली से पहले बदला बिहार का मौसम: रंगों के त्योहार पर चढ़ेगी गर्मी की झलक

Karnataka Former CM SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का एलान, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान

Karnataka Former CM SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का एलान, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान

10-Dec-2024 02:29 PM

By First Bihar

Karnataka Former CM SM Krishna: कर्नाटक की सरकार ने पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया है। राज्य में अगले तीन दिनों तक सभी सरकारी दफ्तार और शिक्षण संस्थान बंद (karnataka holiday tomorrow) रहेंगे।


10 दिसंबर की सुबह करीब ढाई बजे पूर्व सीएम एसएम कृष्णा ने आखिरी सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री उनके परिवार के साथ साथ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया है। पूर्व सीएम सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।


जानकारी के मुताबिक, एसएम कृष्णा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मांड्या के मद्दुर तालुक में उनके पैतृक गांव सोमनहल्ली में होगा। बुधवार की सुबह 8 बजे तक बेंगलुर में और मद्दुर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।


बता दें कि साल 1932 के 1 मई को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एसएम कृष्णा का जन्म हुआ था। पहली बार उन्होंने 162 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीता और यहां से उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत हुई थी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में थे।


हालांकि, साल 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। पिछले साल ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। कृष्णा 11 अक्टूबर 1199 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने काम किया था। उनके निधन से दक्षिण की राजनीति को बड़ा नुकसान पहुंचा है।