ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सरकार बनाने पर फैसला आज, अमित शाह और नड्डा से मिलेंगे कर्नाटक बीजेपी के नेता

सरकार बनाने पर फैसला आज, अमित शाह और नड्डा से मिलेंगे कर्नाटक बीजेपी के नेता

25-Jul-2019 07:03 AM

By 13

DELHI : कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर बीजेपी आज फैसला ले सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद सरकार गठन पर फैसला लेंगे। केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए कर्नाटक के बीजेपी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बुधवार की देर रात कर्नाटक बीजेपी के नेता जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली और बसवराज बोम्बई दिल्ली पहुंचे हैं इनकी गुरुवार को अमित शाह से मुलाकात होगी। उधर बुधवार को बीजेपी की तरफ से कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार बीएस येदुरप्पा दिनभर केंद्रीय नेतृत्व के आदेश का इंतजार करते रहे लेकिन विधायक दल की बैठक और सरकार गठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने येदुरप्पा के पास कोई संदेश नहीं भेजा।