ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / कर्मचारियों के भविष्य से नीतीश सरकार का खिलवाड़, 6 महीने से पेंशन के...

कर्मचारियों के भविष्य से नीतीश सरकार का खिलवाड़, 6 महीने से पेंशन के पैसे खाते में जमा ही नहीं किये

22-Oct-2019 07:58 PM

PATNA : न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों के भविष्य के साथ नीतीश सरकार खिलवाड़ कर रही है. पिछले 6 महीने से कर्मचारियों के वेतन से पेंशन के लिए पैसे काटे जा रहे हैं लेकिन पेंशन खाते में उसे जमा ही नहीं कराया जा रहा है. कर्मचारियों के वेतन से काटे जा रहे पैसे कहां जा रहे हैं इसका किसी को कुछ पता नहीं.


कर्मचारी संगठनों ने फिर दी सरकार को चेतावनी
बिहार राज्य सचिवालय सेवा संघ ने आज फिर सरकार को ज्ञापन सौंपा. संघ के मुताबिक मार्च महीने के बाद से ही कर्मचारियों के पेंशन का पैसा पेंशन खाते में जमा ही नहीं कराया गया है जबकि सरकार हर महीने कर्मचारियों के खाते से पैसे काट रही है. सचिवालय सेवा संघ ने इससे पहले भी सरकार को पत्र लिखकर पेंशन के पैसे का हिसाब मांगा था. लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है.


क्या है न्यू पेंशन स्कीम
2005 से लागू हुए न्यू पेंशन स्कीम में वैसे सभी सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया गया है जिन्होंने इसके बाद सरकारी नौकरी हासिल की है. इसके तहत कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद पेंशन की व्यवस्था बदल दी गयी है. अब कर्मचारियों के पेंशन के लिए न्यू पेंशन स्कीम के खाते में पैसा जमा करना होता. कर्मचारियों के वेतन का 10 फीसदी हिस्सा न्यू पेंशन स्कीम के खाते में जाता है. वहीं सरकार भी वेतन के 10 फीसदी के बराबर पैसा देती है. जून 2019 से सरकार ने अपना हिस्सा 4 फीसदी और बढ़ा दिया. यानि पेंशन खाते में सरकार कर्मचारियों के वेतन के 14 प्रतिशत के बराबर पैसे देगी. लेकिन बिहार में पिछले 6 महीने से कर्मचारियों के पेंशन खाते में पैसा जमा होना बंद है. कर्मचारियों के वेतन से पैसा कट रहा है, वो जमा नहीं हो रहा. सरकार अपना हिस्सा भी नहीं जमा कर रही. इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है. सचिवालय सेवा संघ ने कहा है कि सरकार के रवैये से कर्मचारियों के आक्रोश गहराता जा रहा है.