हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Dec-2019 09:08 AM
PATNA: जिला सहकारिता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कर्ज नहीं चुकाने वाले 36 पैक्स अध्यक्षों को गिरफ्तार किया जाएगा. जिले के तत्कालीन 36 पैक्स अध्यक्ष और उनकी प्रबंधकारी समिति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. इनमें से कई पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद भी जारी किया गया है.
सहकारी पदाधिकारी ने बताया है कि 35 पैक्स और एक व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत उनकी प्रबंध समिति में शामिल लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उन्होंने धान और गेहूं अधिप्राप्ति के लिए पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 7.22 करोड़ 47 लाख रुपये कर्ज लिया है. जिसे अब तक नहीं लौटाया गया है.
जिसके बाद पैक्स अध्यक्षों पर कार्रवाई करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है. बड़ी बात यह है कि इन समितियों का चुनाव तो होगा लेकिन कर्ज नहीं चुकाने वाले तत्कालीन अध्यक्ष और प्रबंध समिति में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. बैंक का कर्ज नहीं चुकाने तक इन लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है.