ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / उत्तर बिहार में भीषण बिजली संकट, कांटी थर्मल पावर ठप्प

उत्तर बिहार में भीषण बिजली संकट, कांटी थर्मल पावर ठप्प

05-Aug-2020 12:07 PM

MUZAFFARPUR :  कांटी थर्मल प्लांट की तीन यूनिट से उत्पादन ठप हो जाने के कारण मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है. जिसका असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला.

 मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे. रात होते ही संकट और गहरा गया. बुधवार को भी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक कांटी थर्मल प्लांट में 195 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट और 110-110 मेगावाट की दो यूनिट में सोमवार से ही उत्पादन ठप है.

 महज एक यूनिट से 180 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. मुजफ्फरपुर से शिवहर, सीतामढ़ी ,मोतिहारी इलाकों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है. कांटी थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन बंद होने से असर पड़ा है. रोटेशन में बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ के साथ-साथ अब बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. दिन में तो किसी भी तरह से मैनेज हो जाता है, लेकिन रात में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.