ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कल से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, पारित होंगे कई विधेयक

कल से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, पारित होंगे कई विधेयक

21-Nov-2019 07:39 AM

PATNA: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल यानि 22 नवंबर से शुरू होगा. 5 दिन चलने वाले इस सत्र में कई विधेयक पास होंगे. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2019-20 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जायेगी. शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित हो जायेगी. सोमवार और मंगलवार को राजकीय विधेयक और राजकीय कार्य होंगे.


वहीं बुधवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद- विवाद और मतदान के साथ उससे संबंधी विनियोग विधेयक पारित होगा. गुरुवार को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य लिये जायेंगे. 

 

सत्र के शुरू होने से पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से आरंभ हो रहा है. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों और संवाद से बिहार की जनता का हित पूरा होता है. सदन में किसी विषय पर हुए गंभीर विमर्श का लाभ राज्य की जनता को मिलता है. इससे लोकतंत्र को भी मजबूती मिलती है. वहीं बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद ने सभी दलों से शीतकालीन सत्र के दौरान सहयोग की अपील की. सत्र के संचालन के लिए कार्यकारी सभापति के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई.