हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Nov-2019 02:40 PM
PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. जनवेदना मार्च में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार को जमकर घेरा. हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
लाठीचार्ज, एनआरसी और नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. विपक्षी सदस्यों ने इन मुद्दों पर वेल में जाकर हंगामा किया, जिसके बाद कल तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि विपक्षी दलों का काम होता है सरकार की नाकामियों को उठाने का, लेकिन सरकार विपक्ष के द्वारा उठाये गए मुद्दे को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही है.
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे नियोजित शिक्षकों के समान वेतन की मांग को लेकर उनके साथ खड़े हैं और उनकी लड़ाई लड़ेंगे.