ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

काराकाट लोकसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन : कहा - विकास के मुद्दे पर होगी वोटिंग ; पवन सिंह पर भी दिया जवाब

काराकाट लोकसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन : कहा - विकास के मुद्दे पर होगी वोटिंग ; पवन सिंह पर भी दिया जवाब

10-May-2024 01:06 PM

By Ganesh Samrat

SASARAM : रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। मैं काराकाट में सिर्फ और सिर्फ विकास करने आया हूं। कुशवाहा ने कहा कि बहुत-बहुत शुभ मुहूर्त में नामांकन हुआ है।लोगों का उत्साह दिख रहा है। सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लोगों का हमें समर्थन मिल रहा है। इसलिए आगे भी सब काम शुभ-शुभ रहेगा।


उनकी लड़ाई किससे है, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां एक तरफा लड़ाई है। इसमें कोई दूसरा एंगल है ही नहीं। मुझे यहां के लोगों ने वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक मौका दिया है। हमने भरपूर ईमानदारी से लोगों की सेवा की है। हमलोगों के साथ जनता का आशीर्वाद है। बिहार और देश के विकास के लिए जनता मतदान करेगी।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पिछले 10 वर्षों में काम किया है, उनके काम के प्रति लोगों में आकर्षण है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के विकास के लिए काफी काम किये हैं। उनको लेकर भी लोगों में बहुत आकर्षण है। इसलिए मिला-जुलाकर समाज के सभी वर्ग के लोग हमारे साथ हैं और हमारी जीत सुनिश्चित है। 


वहीं, पवन सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनसे न तो हमें कोई असर पड़ रहा है और न ही जनता पर कोई असर दिख रहा है। उनके चुनाव लड़ने का कहीं कोई अर्थ नहीं है। यदि वह भारतीय जनता पार्टी में हैं तो उनकी चिंता भारतीय जनता पार्टी को करनी है। हम लोगों को उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए। भाजपा के लोग क्या करना है, क्या नहीं करना है, यह खुद से तय कर लेंगे। 


यदि हम सांसद बनते हैं तो मेरी नजर में सबसे पहले डालमियानगर की परियोजनाएं हैं। इसके अलावा बहुत सारे काम हैं जो हमें करना है। विकास का काम जो पुराना बचा हुआ है, उसे भी आगे बढ़ाना है और जो नया काम है, उसे भी आगे बढ़ाते रहना है।