ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

कई पंचायतों के परिणाम आए सामने, डिप्टी सीएम के भाई को सांसद के भाई ने हराया

कई पंचायतों के परिणाम आए सामने, डिप्टी सीएम के भाई को सांसद के भाई ने हराया

01-Dec-2021 03:08 PM

By ALOK KUMAR

DESK: नौवें चरण के मतदान का नतीजा अब सामने आ गया है। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही चल रहा था। पश्चिम चंपारण के बाल्मिकिनगर का रिजल्ट भी सामने आ गया है। सांसद सुनील कुमार के भाई मनोज कुमार कुशवाहा पंचायत चुनाव जीत गये हैं वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई अनिल कुमार को हार का मुंह देखना पड़ा है। रिजल्ट सामने आते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना हुआ है।


बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई अनिल कुमार को सांसद सुनील कुमार के भाई मनोज कुमार कुशवाहा ने पराजित कर दिया है। पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र 35 से मनोज कुमार कुशवाहा चुनाव जीत गये हैं। वही बात यदि पूर्वी चंपारण की करते हैं तो यहां पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा के रिश्तेदार संध्या तराना ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है। तो वही पूर्वी चंपारण में पूर्व विधायक राजू तिवारी की भाभी रमावती देवी ने भी पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है।


अन्य जिलों के परिणाम की यदि बात की जाए तो गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-28 से गुड़िया कुमारी चुनाव जीत गयी है वही बखरौर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रमेश सिंह जीत गये हैं। समस्तीपुर के वारिसनगर प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 से हेमंत कुमार राय ने जीत दर्ज की है। यहां से अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह हार गये हैं। हीरा सिंह लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष हैं। 


समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड के कनौजर पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार सुनील पासवान 2369 मतों से जीत गये हैं। मुंगेर सदर प्रखंड से जिप सदस्य के रूप में संजय कुमार सिंह ने तीसरी बार हैट्रिक मारी है। अपने प्रतिद्वंदी मंगल कुमार को 1535 मतों से संजय कुमार सिंह ने पराजित किया है। संजय कुमार सिंह को 6271 मत मिले हैं। वही मधेपुरा में जदयू विधायक निरंजन मेहता की पत्नी निवर्तमान मुखिया कुमुद कुमारी पंचायत चुनाव हार गयी हैं। अररिया के सिकटी के मजरख से निवर्तमान मुखिया रमेश कुमार यादव की जीत हुई है। गोपालगंज के सदर प्रखंड की रामपुर टेंगराही से चांदनी देवी चुनाव जीत गयी है वे मुखिया बन गईं हैं।