Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
01-Nov-2023 12:38 PM
By First Bihar
PATNA : जब हम सरकार में नहीं थे तो पहले क्या हो रहा था? बिजली की स्थिति पहले क्या थी आप ही बताइए? जब हम लोगों को कम करने का मौका मिला तो हम लोगों ने कितना काम किया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री वीरेंद्र यादव के तरफ इशारा करते हुए कहा कि - यह कहते हैं कि 20 साल से मंत्री हैं अब हम कितना दिन रहेंगे तो हम कह दिए हैं कि आप ही को करना है आप ही को रहना है। और यदि नहीं करेगा काम तो हम ही छोड़ कर चले जाएंगे। समझ गए ना चुपचाप रहिए। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं है।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिजली कंपनी के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए बड़ी बात कह डाली। सीएम नीतीश अपने कैबिनेट के सबसे सीनियर मंत्री यानी विजेंद्र यादव को कहा कि आप कह रहे हैं कि 20 साल से हम ऊर्जा विभाग में मंत्री हैं अब काम नहीं करेंगे तो एक बात समझ लीजिए काम आपको ही करना पड़ेगा और यदि आप काम नहीं करेंगे तो हम भी छोड़कर चले जाएंगे इसलिए चुपचाप कम कीजिए। काम आप कर रहे हैं और अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए इधर-उधर कुछ भी मत बोलिए।
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि क्या हुआ था आपकी बोलिए ना जब हम लोग आए थे तो मात्र 700 मेगावाट बिजली मिलती थी। वह तो विजेंद्र जी थे है जो ध्यान देते थे। हम अपना जहां जाते थे ना ससुराल 8 घंटा में बिजली खत्म हो जाता था। तो यही करवा कर बेचारे 8 से 10 घंटा करवा देते थे। पटना की ही बात हम कह रहे हैं। सब हालात जो था वह किसी से छुपा हुआ तो नहीं है।
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने फिर मंत्री विजेंद्र यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब हम लोग को मौका मिला तो हम लोगों ने कितना तेज़ी से काम किया। आज सब जगह पहुंचा दिया गया बिजली की सुविधा। आप खुद बताइए बिजली खरीदने में सरकार को कितना पैसा लगता है और हम कितना सस्ता दर पर बिजली दे रहे हैं। तो आप भाई काम कर रहे हैं तो कम कीजिए इधर-उधर कुछ मत कीजिए और बोलिए। नहीं आगे से बोलिएगा खड़ा होकर बोलिए कि नहीं बोलेंगे। विश्व में कहे आप इधर-उधर करने लगते हैं एकदम बुलंदी से कम कीजिए थोड़ा बहुत काम है।