खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
19-Dec-2019 08:13 PM
DESK : IPL क्रिकेट टूर्नामेंट में रातों-रात खिलाड़ियों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बशर्ते आप के अंदर क्रिकेट के लिए जुनून हो। कभी मुंबई की सड़कों पर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल ने इस बात को साबित कर दिखाया है। पांच-दस रुपये के गोलगप्पे बेचने वाले इस क्रिकेटर की आज करोड़ों में बोली लगी है।
मुंबई के इस युवा क्रिकेटर को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज बीस लाख रुपए था। किंग्स इलेवन ने इस बल्लेबाज के लिए 80 लाख और केकेआर ने 1.9 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वहीं, जब राजस्थान रॉयल्स की बोली 2 करोड़ पहुंच गई तो केकेआर पीछे हट गयी। आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
यूपी के भदोही जिले के रहने वाले य़शस्वी जायसवाल को क्रिकेटर बनने के लिए बड़े-बड़े पापड़ बेलने पड़े। 11 साल की नन्हीं सी उम्र में क्रिकेटर बनने के लिए वे मुंबई अपने चाचा के पास पहुंच गए। घर में रहने तक की जगह नहीं थी। दुकान में सो कर यशस्वी रातें काटते थे। गरीबी इतनी थी कि रात में गोलगप्पे बेचकर यशस्वी ने अपने खाने-पीने का खर्च निकाला।
यशस्वी जायसवाल लिस्ट-ए मुकाबले में डबल सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। उन्होंने 17 साल 292 दिनों की उम्र में दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले साउथ अफ्रीका के एलेन बैरो ने 1975 में 20 साल 273 दिनों की उम्र में लिस्ट-ए में दोहरा शतक (202*) जड़ा था। यशस्वी जायसवाल वनडे के प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में दोहरा शतक ठोक चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए हैं। यशस्वी ने बेंगलुरु में झारखंड के खिलाफ जारी विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में 154 गेंदों में 203 रनों की दमदार पारी खेली थी।