ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कभी भी नाप दिए जाएंगे पाटलिपुत्र थाना वाले थानेदार साहब, 5 महीने में...

कभी भी नाप दिए जाएंगे पाटलिपुत्र थाना वाले थानेदार साहब, 5 महीने में 6 बार मांगा गया है जवाब, पैसा लेकर थाने से ही बदमाशों को छोड़ने का भी है आरोप

17-Dec-2019 09:18 AM

PATNA : पाटलिपुत्र थाना वाले थानेदार साहब कमलेश्वर प्रसाद सिंह पर कभी भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है. पांच महीने में कमलेश्वर प्रसाद से 6 बार स्पष्टीकरण मांगा गया है, पर अभी तक उन्होंने किसी भी स्पष्टीकण का जवाब नहीं दिया है. 

थानेदार साहब पर पैसे लेकर अभियुक्तों को थाने से जमानत देने, वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, अधिकारियों के निर्देश के बाद भी कांडों में कोई कार्रवाई नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने सहित कई आरोप हैं. 

कमलेश्वर प्रसाद पर जांच के आदेश यहां कि एसएसपी गरिमा मलिक ने भी दिया था. जिसके बाद जांच में यह मामला पाया गया था कि कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने तीन बदमाशों को थाने से ही पैसे लेकर जमानत दे दिया था. जिसके बाद इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया, पर अभी तर कमलेश्वर प्रसाद ने इसका जवाब नहीं दिया है. इसके साथ ही इनपर कई आरोप लगे हैं. 

इस बाबत एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष के संबंध में कई तरह के संगीन आरोप मिले हैं. इस संबंध में एएसपी लॉ एंड ऑर्डर स्वर्ण प्रभात को जांच कर उनकी परफारमेंस रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.