ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

राबड़ी आवास मामला: रात में किसके आदेश पर खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड बंगला? JDU ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

Bihar Politics: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को लेकर विवाद तेज हो गया है। जदयू ने रात में बंगला खाली कराने और सरकारी सामान हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

Bihar Politics
बिहार में बंगला पर घमासान
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली किए जाने के बाद लगातार विवाद बना हुआ है। अब इस मामले में जनता दल (यूनाइटेड) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जेडीयू ने पूछा है कि आखिर रात के समय किसके आदेश पर आवास को खाली कराया गया।


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भवन निर्माण विभाग को एक पत्र लिखकर मांग की है कि बंगले में मौजूद सभी सरकारी सामान—जैसे पंखे, एसी, बाथरूम फिटिंग, टोंटी, गीजर, शौचालय का कमोड, खिड़की-दरवाजों के पर्दे समेत अन्य वस्तुओं—की विधिवत निगरानी कराई जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


अपने पत्र में नीरज कुमार ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा है कि राबड़ी देवी के परिवार की अनुपस्थिति में रात के समय बंगला खाली किया गया। आरोप है कि इस दौरान पिकअप वैन के माध्यम से आवास परिसर से गमले और पौधे बाहर ले जाए गए। 


पत्र में यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि परिसर में मौजूद गमले और पौधे उद्यान विभाग की संपत्ति हैं या निजी। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि राबड़ी देवी और उनके परिवार की गैरमौजूदगी में पिकअप वैन को परिसर में प्रवेश की अनुमति किसके आदेश से दी गई।


जेडीयू प्रवक्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि राबड़ी देवी और उनका परिवार वर्ष 2006 से पटना में अन्य बड़े भू-भाग और आवास होने के बावजूद 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में निवास कर रहा था, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर की सुविधाएं प्राप्त थीं। ऐसे में भवन निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सामग्री को सुरक्षित अवस्था में विभाग को सौंपना उनकी जिम्मेदारी बनती है।


नीरज कुमार ने इस पत्र और अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है। वीडियो में उन्होंने भवन निर्माण मंत्री से अनुरोध किया है कि पूरी प्रक्रिया की विधिवत निगरानी कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सरकारी सामान अपने मूल स्थान पर पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में उपलब्ध हों।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता