ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी? जानें सही तिथि और...

कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

13-Jan-2022 12:47 PM

PATNA : भारत में मकर संक्रांति को अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से जाना जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी या मकर संक्रांति के नाम से जानते हैं तो तमिलनाडु में इसे पोंगल और गुजरात में उत्तरायण कहा जाता है. वहीं सनातन धर्म में मकर संक्रांति का खास महत्त्व है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन स्नान दान कर भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है. हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाती है, लेकिन इस बार मकर संक्राति 14 और 15 जनवरी दो दिन मनाई जाएगी.


आपको बता दें कि सूर्य की एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्राति कहलाता है. वहीं जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करता है, तो मकर संक्रांति पड़ती है. वही संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं. और इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर गोचर कर रहें हैं. लेकिन कुछ कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी तो कुछ के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ है. 


ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार सूर्य 13 जनवरी को संध्या सात बजकर 30 मिनट पर प्रवेश कर रही है. इस कारण मकर संक्राति 14 जनवरी के  2 बजकर 27 मिनट से लेकर 15 जनवरी के 12 बजे के पहले तक शुभ होगा. कहा कि मकर संक्राति के दिन पूजा, जाप,तप और दान करना विशेष फलदायी होगा. मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों को अनाज, वस्त्र, ऊनी कपड़े, फल आदि दान करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान 100 होकर प्राप्त होता है. मकर संक्रांति के दिन दान करने वाला व्यक्ति संपूर्ण भोगों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त होता है.