ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, रांची-देवघर के बाद अब बोकारो-दुमका और जमशेदपुर में...

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, रांची-देवघर के बाद अब बोकारो-दुमका और जमशेदपुर में बनेगा एयरपोर्ट

12-Jul-2022 02:26 PM

JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार और झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी पहले देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन आज पीएम मोदी ने किया। पीएम मोदी के देवघर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देवघर के बाद अब झारखंड में दो एयरपोर्ट हो गये है। पहला रांची और दूसरा देवघर एयरपोर्ट लेकिन आने वाले समय में तीन और एयरपोर्ट जुड़ जाएंगे। बोकारो, दुमका और जमशेदपुर एयरपोर्ट के बाद झारखंड में अब जल्द ही 5 एयरपोर्ट हो जाएंगे।


इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एयरपोर्ट बनता है वहां आर्थिक विकास शुरू हो जाता है। देवघर के विकास के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। पीएम मोदी ने भारत को भारत के साथ जोड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने हवाई अड्डे की परिभाषा को बदल कर रख दिया है। 


 सिंधिया ने कहा कि 141 दिनों में देश में 67 हवाई अड्डे बनाए गये हैं। आने वाले दिनों में देवघर एयरपोर्ट को रांची, पटना और दिल्ली से जोड़ा जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पन पहने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज पर चढ़े और हवाई अड्डा हवाई चप्पल पहने वाले के पास जाए। यही पीएम मोदी का सपना है।