Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे
02-Nov-2023 07:00 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने धनलक्ष्मी ज्वेलरी शॉप को निशाना बना 40 लाख के जेवरात और 97 हजार रूपया कैश की चोरी कर ली। सीसीसीटी में 5 बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है लेकिन गमछा से चेहरा ढके रहने के कारण इन बदमाशों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
चोरी की भीषण घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौकासन बाजार की है जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने दुकान में रखे 800 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी पर हाथ साफ किया वही काउंटर में रखे 97 हजार कैश भी लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। मिली जानकारी के अनुसार धनलक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सोनू जायसवाल दुकान के ठीक ऊपर परिवार के साथ रहते हैं रात के 12 बजे इतनी बड़ी चोरी हो गयी लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
ज्वेलरी शॉप के मालिक का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं होती है जिसके कारण यह घटना हुई है। यदि गश्ती होती तो चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं देते। भीषण चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना था कि जिस दुकान में चोरी हुई है उसके मालिक की तरफ से अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर कितने की चोरी हुई है। पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।