ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / जज साहब, पुलिस शराब पकड़ने में बिजी है और अपराधी बेलगाम हो गये...

जज साहब, पुलिस शराब पकड़ने में बिजी है और अपराधी बेलगाम हो गये हैं: पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

10-Jan-2022 04:57 PM

PATNA: बिहार पुलिस शराब पकड़ने में बिजी है औऱ अपराधी लूट, डकैती, चोरी से लेकर दूसरी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी आपराधिक घटनायें ताबड़तोड़ बढ़ गयी है। जिन पर पुलिस कोई ध्यान ही नहीं दे रही है। सरकार के इस रवैये के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा है।


पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह और संजीव कुमार मिश्रा ने अलग अलग जनहित याचिका दायर की है। दोनों वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि पटना समेत बिहार के दूसरे हिस्सों में अपराध, चोरी, लूट, सेंधमारी जैसी घटनाओं में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है। सरकार इन घटनाओं को रोकने के बजाय शराबबंदी के लिए टास्क फोर्स बना रही है। इससे अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं।


शराब के लिए अलग से फोर्स बनाये

हाईकोर्ट में दायर याचिका में अधिवक्ताओं  ने कहा है कि सरकार को शराब रोकने की फिक्र है तो इसके लिए अलग से फोर्स बनाये. ये फोर्स देखे कि शराबबंदी सही से लागू हो रही है या नहीं. लेकिन पुलिस को मूल रूप से उसका काम करने दिया जाये. पुलिस का मूल काम अपराधी की रोकथाम करना है. हाईकोर्ट से कहा गया है कि वह सरकार को निर्देश दे कि शराब रोकने के लिए अलग से फोर्स का गठन करे. पुलिस कानून व्यवस्था को देखे. कोर्ट से मांग की गयी है कि वह पुलिस को अपराधियों की धर पकड़ करने, नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दे. उन जगहों पर खास ध्यान दे जहां बुजुर्ग अकेले रहते हैं।


राज्य सरकार से जवाब मांगा

पटना हाईकोर्ट में आज मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को चार हफ्ते में जवाब देने को कहा है।


news image