ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / रमजान में रखें खान पान का ख़ास ख्याल, इस तरह बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी...

रमजान में रखें खान पान का ख़ास ख्याल, इस तरह बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी पावर

21-Apr-2021 06:35 PM

PATNA : रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है. रमज़ान पूरे एक महीने का महा पर्व होता है, जिसकी शुरुआत सेहरी से होकर इफ़्तार पर खत्म होती है. सेहरी सूरज उगने से पहले करते है और दिन भर भूखे रहने के बाद शाम में सूरज ढलने के दौरान इफ़्तार करते हैं. सेहरी के बाद दिन भर भूखे रहना होता है तो इसके लिए हमें जरूरत है कि हम सेहरी के समय हाई फाइबर, हाई प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लिक्वड जैसी डायट का सेवन करें. इससे हम दिन भर खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे. 


सेहरी के समय लिक्वड डायट जैसे दूध, जूस पिए इससे हमारा शरीर दिन भर हाइड्रेटेड रहेगा पानी की कमी नहीं होगी और हम खुद को तरवोताजा महसूस करेंगे. चुकी सेहरी हम सुबह उठते के साथ करते है तो इस समय ज्यादा कुछ खाना भी सही नहीं होता तो डायट को एक लिमिट में ही लें. नमक और ज्यादा तला भूना खाने से बचें. दूध, जूस, फ्रूट्स और ड्रायफ्रूट्स जैसी चीजें काफी हैं। इन चीजों से दिन भर हमारे शरीर को मजबूती मिलेगी. 


जब समय इफ़्तार का होता है तो दिन भर भूखे होने के कारण हम बेहिसाब खा लेते है और बाद ने एसिडिटी या गैस जैसे प्रॉबलम से सामना करना पड़ता है.  इफ़्तार खोलने की शुरुआत हम खजूर से करते हैं. यह हमारे इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है और कई तरह की बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है. इसमें कार्बहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. रोजे के दौरान हम दिन भर भूखे और प्यासे रहते है जिससे त्वचा भी ड्राई पर जाती है ऐसे में खजूर हमारी त्वचा के लिए काफी फायदमंद साबित होता है. 


इफ़्तार के दौरान ज्यादा मीठा खाने से भी बचें. चुकी इस समय काफी गरमी होती है तो मौसमी फलों को डायट में शामिल करें. यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.