ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे BJP नेता पर जानलेवा...

जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे BJP नेता पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

05-Oct-2023 12:37 PM

By First Bihar

MADHUBANI : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज बिहार आगमन हो रहा है। इनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी नजर आ रही है। इसको लेकर भाजपा के तमाम जिला से कार्यकर्ता बिहार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अब मधुबनी से पटना आ रहे बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। 


दरअसल, मधुबनी जिले के झंझारपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषिदेव राघव पर जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पटना आने के दौरान रॉड से जानलेवा हमला किया गया।  इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता पर नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर अपराधियों उन पर हमला कर दिया। जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गए।


वहीं, इस मामले को लेकर ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव पर हमला किया गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल आवेदन किसी प्रकार का नहीं आया है। वहीं फुलपरस्त डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया पेट्रोल पंप के रास्ते को लेकर हुए विवाद में अज्ञात अपराधियों के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव पर हमला किया गया है।