कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
06-Jan-2020 08:25 AM
By neeraj kumar
PATNA : दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार देर रात को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. जिसके बाद सोमवार को जेएनयू समेत देश की कई यूनिवर्सिटी में इस हमले का विरोध करते हुए छात्र धरने पर बैठ गए हैं.
जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी धरने पर बैठ गए हैं. पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष मनीष कुमार सहित जन अधिकार छात्र परिषद और तमाम संगठन आज पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी द्वार के पास बैठे हैं. सभी छात्र जेएनयू के स्टूडेंट पर हमले की निंदा कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस समेत वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
बता दें कि इस हमले में JNUSU अध्यक्ष समेत कुल 20 छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है. घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले के विरोध में आज जेएनयू के अलावा देश की कई यूनिवर्सिटी में दिल्ली पुलिस के एक्शन पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.