बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
31-May-2022 07:10 PM
JHARKHAND: झारखंड में जेएमएम ने राज्यसभा चुनाव को लेकर महुआ माजी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा जैसे ही की कांग्रेस के विधायकों के सुर सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ होने लगी। एक के बाद एक कांग्रेस विधायक सरकार और जेएमएम के खिलाफ बयान देने लगे। कांग्रेस विधायकों ने जेएमएम पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। झारखंड कांग्रेस के बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे को रांची भेजा गया।
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी ने रांची में अपने विधायकों के साथ 6 घंटे तक मैराथन बैठक की। बैठक के बाद अविनाश पांडे ने मीडिया से कहा कि विधायकों के अंदर कोई नाराजगी नहीं है , बैठक में संगठन और मांडर उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस के पास इतना संख्या बल नहीं था कि वो उम्मीदवार उतार सके इसलिए जेएमएम ने उम्मीदवार उतारा है।
जबकि हकीकत कुछ ऐसी है, जो कांग्रेस के कुछ विधायकों के बयान से समझा जा सकता है। कांग्रेस विधायक पूर्णिया सिंह ने मीडिया में बयान देकर कहा था कि जेएमएम को गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए था, सरकार न 30 से चलेगी न 18 से, सरकार चल रही है 48 पर। जेएमएम गठबंधन में मनमानी कर रही है। कांग्रेस की दूसरी महिला विधायक दीपिका पांडे ने तो कहा कि जेएमएम का उम्मीदवार उतारना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान है क्योकि हेमंत सोरेन दिल्ली में सोनिया जी से मिलकर आए उस समय जो बात हुई उसके उलट उन्होने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। महागठबंधन की सरकार युवाओं की उम्मीद पर खरा नहीं उतर रही है और न ही भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगा है। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने राज्य के मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर टैग करके लिखा- पत्थर तो हजारों ने मुझ पर मारे थे मगर, जो दिल पर आकर लगा वह एक दोस्त ने मारा था।
दरअसल, इरफान अंसारी अपने पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए रांची से दिल्ली तक लांबिंग कर रहे थे और मुख्यमंत्री से उनके रिश्ते निजी तौर पर काफी अच्छे रहे है। कुछ दिन पहले इरफान अंसारी के बेटे के जन्मदिन पर भी मुख्यमंत्री इरफान के घर पहुंचे थे और साथ में केक काटा था। कांग्रेस के दावेदारी को खारिज करके जिस तरह से हेमंत सोरेन ने उम्मीदवार उतारा है उससे कांग्रेस में नाराजगी तो दिखी लेकिन प्रभारी के बयान ने सारी नाराजगी को दरकिनार कर दिया।
