बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
20-Dec-2021 03:28 PM
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी अक्सर शराबबंदी पर बयान देते नजर आते हैं। पिछले दिनों ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े अफसर, मंत्री रात के 10 बजे के बाद शराब पीते हैं। जबकि गरीब लोग ऐसा नहीं करते हैं। उन्हें भी चाहिए की अफसरों की तरह पीयें। शराबबंदी की समीक्षा को लेकर दिए गये बयान को लेकर मांझी इन दिनों खूब चर्चा में भी बने रहे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दे दिया है कि बिहार में शराब इम्पॉसिबल है।
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने शराबबंदी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून पारित होने के बाद विधानसभा और विधान परिषद में सभी सदस्यों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी।
शराबबंदी पर यदि लोग बोलते हैं तो उन पर वे कोई कमेंट्स नहीं करेंगे। शराबबंदी पर बोलने वाले व्यक्ति का बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। उनका ईशारा सीधे तौर पर जीतन राम मांझी की ओर था। सीएम का यह जवाब जीतन राम मांझी के लिए ही था। सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि बिहार में शराब इम्पॉसिबल है।