ब्रेकिंग न्यूज़

Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या?

जीतन राम मांझी बोले-नीतीश कुमार मेरी राजनीति खत्म करना चाहते थे, नरेंद्र मोदी ने सब कुछ दे दिया, अभिनंदन समारोह में छलका दर्द

जीतन राम मांझी बोले-नीतीश कुमार मेरी राजनीति खत्म करना चाहते थे, नरेंद्र मोदी ने सब कुछ दे दिया, अभिनंदन समारोह में छलका दर्द

20-Jul-2024 05:03 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में आज हम पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया था. कार्यक्रम में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जीतन राम मांझी का दर्द छलक उठा. मांझी बोले-नीतीश कुमार मेरी राजनीति खत्म करना चाहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ दे दिया. मांझी बोले-अभी भी लोग जल रहे हैं कि एकमात्र एमपी होने के बावजूद जीतन राम मांझी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया. लेकिन उनके जलने से कुछ नहीं होने वाला है.


नीतीश कहते थे पार्टी का विलय करो

हम पार्टी की ओर से पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह में जीतन राम मांझी ने कहा कि वे नीतीश कुमार के गठबंधन में शामिल थे. लेकिन नीतीश कुमार  ने बुलाकर कहा था कि पार्टी का जेडीयू में विलय कर दीजिये. लेकिन मैंने पार्टी का विलय नहीं किया. जीतन राम मांझी बोले-मैं नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर हो गया और एनडीए में शामिल हो गया. उसका नतीजा देखिये-आज मैं केंद्र में मंत्री बन गया. संतोष सुमन(मांझी के पुत्र) को 6 साल के लिए विधान पार्षद बना दिया गया है. पहले संतोष सिर्फ एक विभाग के मंत्री हुआ करते थे लेकिन अब तीन विभाग को चला रहे हैं.


मेरी पार्टी दौड़ रही है

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैंने जब पार्टी बनायी थी तो नीतीश कुमार ने कहा था कि जीतन मांझी पार्टी कैसे चलायेगा. उसके पास पैसा है जो पार्टी चलायेगा. लेकिन आज मेरी पार्टी दौड़ रही है. बीजेपी के लोग भी कहते हैं कि लोकसभा चुनाव  में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत इमानदारी से काम किया.


नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ दे दिया

जीतन राम मांझी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं. उन्होंने मुझे बहुत कुछ दे दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में जब मुझे लघु एवं सुक्ष्म उद्योग का मंत्रालय मिला तो लगा कि यहां कोई काम नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री ने बताया कि ये उनके सपनों का मंत्रालय है. इस मंत्रालय में सही काम करके लाखों युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है. 


जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का सदस्य बनाया है. अब वे पूरे देश के लिए नीति बनायेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उन्हें राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी का सदस्य बनाया है. ये सबसे पावरफुल कैबिनेट कमेटी होती है. मांझी ने कहा कि वे इतना विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं.


बिहार से बेरोजगारी दूर करेंगे

जीतन राम मांझी ने कहा कि वे इस वित्तीय वर्ष में तो बिहार के लिए कुछ खास नहीं कर पाये हैं लेकिन अगले वित्तीय वर्ष से बिहार में अपने मंत्रालय से काफी काम करायेंगे. बिहार में कम से कम 6 सेंटर खोले जायेंगे जहां बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की व्यवस्था की जायेगी. बिहार के लोगों को छोटे उद्योग खोलने के लिए हर तरह की सुविधा मिले वे इसका इंतजाम करायेंगे.