ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / JHARKHNAD ELECTION : झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा,...

JHARKHNAD ELECTION : झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, ECI ने कर ली पूरी तैयारी

14-Oct-2024 07:11 AM

By First Bihar

DESK : झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा सोमवार को हो सकती है। झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में एक से दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। 


जानकारी के अनुसार 15 नंवबर के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 22 नवंबर तक मतगणना पूरी हो सकती है। ऐसे में आज भारत निर्वाच। न आयोग दिल्ली में इसकी घोषणा कर सकता है।


बताया जा रहा है कि दशहरा संपन्न हो चुका है, ऐसे में 14 अक्तूबर को चुनाव की घोषणा की संभावना है। इसी संभावना को देखते हुए झारखंड सरकार और राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यक्रम तय किये हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक भी 12 बजे से बुलाई गई है, जबकि इससे पहले नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाना है।


 मालुम हो कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि झारखंड में पांच जनवरी को पूरा होगा। महाराष्ट्र में 22 नवंबर तक मतगणना पूरी करनी होगी। ऐसे में एक साथ चुनाव होने पर झारखंड में भी करीब डेढ़ महीने पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


इधर, झारखंड चुनाव को लेकर झामुमो और भाजपा ने सोमवार को ही पार्टी की बैठक बुलाई है। झामुमो केंद्रीय विस्तारित समिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों का मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे, फीडबैक लेंगे और टास्क भी देंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभी प्रकोष्ठों के साथ चुनाव पर मंथन करेंगे। वहीं 19 अक्तूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।