BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
29-Dec-2021 02:28 PM
झारखंड की हेमंत सरकार आज दो साल पूरा कर रही है. इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मंच पर राज्यपाल रमेश बैस समेत सीएम हेमंत सोरेन, जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं. इस दौरान कई योजाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और नई पर्यटन नीति की लॉन्चिंग की गई है. किसान पाठशाला और पोषण अभियान की शुरुआत की गई है. पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत की गई है. कुल 15 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की गई है.
अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इन दो सालों में हमने कई चीजें करीब से देखा। इस दौरान हमें कई तरह का अनुभव मिला. सीएम ने कहा कि अभी भी कोरोना का संकट ख़त्म नहीं हुआ है. किसान, व्यापारी और मजदूर कैसे सुरक्षित रहें, इसका ध्यान रखना होता है. सीएम ने बताया कि ये दो साल हर तबके के लिए चुनौती भरे रहें. सरकार को पूरे राज्य की चिंता करनी होती है. उन्होंने बताया कि आज हमारा पूरा महकमा गांवों में लोगों के बीच है. हमारे प्रतिनिधि और पदाधिकारी सरकार के योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुँचाने लिए जी जान से लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने कई कंपनियों के साथ हस्ताक्षर किए है. इसका लाभ झारखंड के लोगों को मिलेगा.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में न सिर्फ खनिज का भंडार है बल्कि यहां की प्राकृतिक सौंदर्य भी देश में अपना एक अलग स्थान रखता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यपाल द्वारा नए पर्यटन नीति को लांच किया गया है. उन्होंने कहा कि हमें कई क्षेत्रों में काम करना है और कई समस्याओं का समाधान करना है. लोगों को सरकार से कई अपेक्षाएं हैं जिसपर खड़ा उतरना है. अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हमारे पारा शिक्षक बारह में से ग्यारह महीने सड़कों पर आंदोलन करते नजर आते थें. हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब ये शिक्षक बारह में से ग्यारह महीने स्कूलों में नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि सभी जरुरतमंदों को पेंशन डी जा रही है.