ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / एक करोड़ का इनामी नक्सली पत्नी के साथ गिरफ्तार, 5 राज्यों की पुलिस...

एक करोड़ का इनामी नक्सली पत्नी के साथ गिरफ्तार, 5 राज्यों की पुलिस को थी 'बूढ़ा' की तलाश

13-Nov-2021 09:16 AM

DESK : पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भाकपा माओवादियों के शीर्ष पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ बूढ़ा और उसकी पत्नी शीला मरांडी समेत चार माओवादियों को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रशांत बोस माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सचिव भी है. वहीं, उसकी पत्नी शीला मरांडी भी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य है. वह माओवादियों के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन नारी मुक्ति संघ की प्रमुख भी है.


झारखंड पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने प्रशांत बोस समेत अन्य के गिरिडीह के पारसनाथ से सरायकेला लौटने की जानकारी दी थी. सरायकेला पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से प्रशांत बोस, शीला मरांडी, प्रशांत बोस के प्राटेक्शन दस्ता के एक सदस्य और कुरियर का काम करने वाले एक युवक को मुंडरी टोलनाका के पास से गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि झारखंड पुलिस ने प्रशांत बोस पर एक करोड़ का इनाम भी रखा था. वहीं उस पर झारखंड में 70 से अधिक माओवादी कांड दर्ज है.


पुलिस पूछताछ में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार प्रशांत बोस की तबीयत बीते कई सालों से खराब थी. लेकिन इसके बावजूद वह संगठन में सक्रिय था. वह कोल्हान से पारसनाथ जाकर रह रहा था. पारसनाथ से ही वह प्रोटेक्शन दस्ता के सदस्यों के द्वारा एनएच 2 तक लाया जाता था. इसके बाद कुरियर के द्वारा ही प्रशांत बोस को कोलकाता ले जाया जाता था. 


हाल ही में प्रशांत बोस कोलकाता से लौटा था. प्रशांत बोस ने ही झारखंड में पारसनाथ, सारंडा, ओड़िसा और बंगाल के सीमावर्ती इलाके में संगठन को खड़ा किया था. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के यादवपुर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद चारों माओवादियों को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है.