ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / झारखंड में तालाब-डैम के किनारे छठ पूजा करने की मिली छूट, विरोध के...

झारखंड में तालाब-डैम के किनारे छठ पूजा करने की मिली छूट, विरोध के बाद झुकी सरकार

17-Nov-2020 07:59 PM

RANCHI: झारखंड में छठ पूजा करने वालों के लिए राहत की खबर हैं. अब तालाब और डैम के किनारे आप छठ पूजा कर सकते हैं. इसको लेकर सरकार ने गाइडलाइन में छूट दे दी है.

news image


फैसले का हो रहा था विरोध

हेमंत सरकार के फैसले के पूरे झारखंड में विरोध हो रहा था. लोग सड़कों पर उतर गए थे. इसको लेकर बीजेपी भी विरोध कर रही थी. फजीहत के बाद सरकार ने अपने फैसले में राहत दी है. 


सावधानी बरते

सीएम हेमंत सोरेन ने पर्व करने वाले लोगों से अपील की है. सोरेन ने कहा कि पर्व करने वाले लोग कोशिश करें कि वह घर पर ही अधिक से अधिक इस बार छठ करें. अगर वह घाट पर जाते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें. कोरोना को लेकर सभी को सावधान रहने की जरूरत हैं. हेमंत ने कहा कि छठ का पर्व सामने है. मैं सभी को इसकी शुभकामनाएं देता हूं. आपदा विभाग ने जो गाइडलाइन्स जारी की हैं वो भारत सरकार के आदेश के अनुरूप हैं. मेरी पहली प्राथमिकता है राज्य की जनता की सुरक्षा और उनकी जान-माल की रक्षा. 


पूरी तरह से लगी थी रोक

छठ घाटों पर भीड़ होने और एक साथ तालाब में स्नान करने से संक्रमण की आशंका बढ़ने को लेकर व्रतियों को तालाब या नदी पर जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं दी गयी थी. जिसका विरोध किया जा रहा है. इसको लेकर लोग सड़क पर उतरे हुए थे सरकार के फैसले के खिलाफ घाट पर ही छठ करने का  एलान कर दिया था. इसको लेकर राजनीति भी हो रही थी. दवाब के बाद फैसले में बदलाव हुआ है.