बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
23-Oct-2021 07:19 PM
RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश करने के आरोपियों को एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी. एसीबी की कोर्ट में रांची पुलिस ने सही समय पर चार्टशीट दाखिल नहीं किया. तीन महीने बाद भी चार्टशीट दाखिल दाखिल नहीं करने की वजह से साजिशकर्ताओं को कोर्ट से राहत मिल गई.
24 जुलाई से निवारण महतो, अभिषेक दुबे और सुनील कुमार सिंह पुलिस हिरासत में था. तीनों को पुलिस ने रांची के एक बड़े होटल से गिरफ्तार किया था. 22 जुलाई को बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर किया था. इसके बाद स्पेशल ब्रांच ने अपनी सक्रियता बढ़ाई और सरकार गिराने की साजिश में लगे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
वही 12 अक्टूबर को घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल के खिलाफ सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर कराया है. अभी तक पूरे मामले में सिर्फ एफआईआर ही हो रहा है. कार्रवाई और सबूत के मामले में स्पेशल ब्रांच के हाथ खाली नजर आ रहा है. स्थिति ये है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्टशीट तक दाखिल नहीं कर पा रही है. सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर की खबरें सिर्फ सूर्खिया बटोर रही हैं.