Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
04-Nov-2019 11:18 AM
RANCHI : महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद बीजेपी ने सबक लेते हुए रणनीति में बदलाव किया है। बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों की बजाय स्थानीय मुद्दों के साथ उतरेगी। बीजेपी पहले इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में थी कि आखिर झारखंड में चुनाव का मुद्दा राष्ट्रीय हो या स्थानीय।
बीजेपी ने झारखंड में 'अच्छे काम सच्ची सरकार' का नारा दिया है। इस नारे के साथ रघुवर सरकार की तरफ से किए गए कामों की चर्चा की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर राष्ट्रीय नेतृत्व के चेहरे के साथ बीजेपी ने झारखंड में कोई नारा नहीं दिया है लिहाजा यह माना जा रहा है कि पार्टी की स्थानीय मुद्दों को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी। पिछले 5 साल में रघुवर सरकार की तरफ से झारखंड में किए गए कामों के ऊपर वोट मांगने की तैयारी है।
'अच्छे काम सच्ची सरकार' के नारे के साथ झारखंड में चुनाव लड़ने उतरी बीजेपी मोदी सरकार की तरफ से किए गए कामों को भी चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा करेगी। धारा 370 को खत्म किया जाना एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर बीजेपी वोटरों को राष्ट्रीयता की भावना से अपने साथ जोड़ सकती है लिहाजा इस बात की उम्मीद कम है कि इस मुद्दे की चर्चा झारखंड के चुनाव में ना हो। लेकिन फिलहाल चुनाव की घोषणा के साथ बीजेपी ने सीएम रघुवर दास के चेहरे और सरकार के कामकाज को जनता के सामने कर दिया है।