BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
29-Dec-2021 05:27 PM
JHARKHAND : नीट पीजी की काउंसिलिंग में हो रही देरी हो लेकर प्रदर्शन कर रहे मेडिकल के छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरतापूर्ण व्यवहार के विरोध में आज रांची स्थित रीम्स के जूनियर डॉक्टर कार्य का बहिष्कार कर दिए. मिली जानकारी के मुताबिक रिम्स के 15 से ज्यादा ओपीडी से लगभग 250 डॉक्टर अनुपस्थित रहें. इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ा है. रिम्स का ओपीडी काउंटर आज लगभग दिनभर बंद रहा.
बताया जा रहा है कि मरीजों ने इमर्जेंसी में पर्चियां कटवा कर अपना इलाज करवाया. हड़ताल के कारण राज्य के गढ़वा, गिरिडीह, बोकारो, रांची व अन्य जिलों से इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वे इलाज के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भटकते नजर आ रहे थें. कई मरीज निराश होकर वापस लौट गए. मिली जानकारी के मुताबिक यह हड़ताल सिर्फ ओपीडी में था.
आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टर ओपीडी को बंद करने की कोशिश किए लेकिन प्रबंधन के दबाव में सीनियर डॉक्टर ने अकेले ओपीडी को सँभालने की कोशिश की लेकिन इसमें ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस का रवैया बर्बरतापूर्ण था. नीट पीजी की काउंसिलिंग के मामले में सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है. इसी के विरोध में एक दिन का हड़ताल रखा गया था.