ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / MP, MLA और पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला नक्सली चुनाव लड़ने को तैयार,...

MP, MLA और पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला नक्सली चुनाव लड़ने को तैयार, इस कुख्यात पर 128 मामले है दर्ज

08-Nov-2019 02:19 PM

RANCHI:  झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे वहां के जंगलों में छुपकर रहने वाले नक्सली भी अब एक्टिव मोड में आ गए है. जिस नक्सली पर सांसद, विधायक और कई पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है वह भी विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. कुछ पर्दे में रहकर एक्टिव है. 

कुंदन पाहन ने मांगी अनुमति

झारखंड के सबसे कुख्यात नक्सली जो सरेंडर कर चुका है वह अब चुनाव लड़ना चाहता है. इसको लेकर उसने एनआईए कोर्ट में वकीलों के माध्यम से अनुमति मांगी है. वह तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार है. कुंदन ने मई 2017 में पुलिस के सामने सरेंडर किया था. फिलहाल वह हजारीबाग जेल में बंद है.

 

एक दो नहीं बल्कि 128 मामले है दर्ज 

कुंदन पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू डीएसपी प्रमोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मी की हत्या का आरोप है. यही नहीं उसने जमशेदपुर आईसीआईसीआई बैंक के 5 करोड़ रुपए और एक किलो से अधिक सोना लूटने समेत 128 मामले रांची, जमशदेपुर समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में दर्ज है.

नक्सलियों के गढ़ से लड़ेगा चुनाव

कुंदन ने जिस तमाड विधानसभा को चुना है उसको नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. यह एरिया कुंदन का कार्यक्षेत्र भी रह चुका है. इस विधानसभा से पूर्व नक्सली राजा पीटर भी चुनाव लड़ चुके है. इस बार भी पीटर को एनआईए कोर्ट ने चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है. अगर कुंदन को अनुमति मिली है तो राजा पीटर और कुंदन आमने-सामने होंगे.