सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
24-Jan-2020 07:51 AM
DELHI : झारखंड में हेमंत सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच किच किच अभी भी जारी है। हेमंत कैबिनेट में पांच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस अड़ गई है जबकि जेएमएम कांग्रेस को केवल चार मंत्री पद ही देना चाह रहा है। झारखंड में सियासी गठबंधन की तकरार गुरुवार की शाम अचानक से दिल्ली पहुंच गई।
गुरुवार की देर शाम झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की दिल्ली पहुंच गए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया से मुलाकात के पहले इन दोनों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इनमें से किसी एक को कांग्रेस कोटे से हेमंत कैबिनेट में जगह भी मिल सकती है।
सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने कहा है कि वह हेमंत सरकार को सहयोग करना चाहते हैं। बुधवार को उनकी मुलाकात हेमंत सोरेन से भी हुई थी हालांकि कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सवाल को इन दोनों नेताओं ने यह कहते हुए टाल दिया कि अभी इंतजार करें।