ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / झारखंड में बड़ा रेल हादसा: हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे,...

झारखंड में बड़ा रेल हादसा: हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर

30-Jul-2024 06:42 AM

By First Bihar

JEMSHEDPUR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हो गया है। हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल हादसे की शिकार हो गई है। चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए इस रेल हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, रात 11:02 के बजाय यह ट्रेन 2:37 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी और दो मिनट रूकने के बाद अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई थी लेकिन चक्रधरपुर पहुंचने से पहले ही करीब पौने चार बजे राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हादसे की शिकार हो गई। डाउन लाइन से आ रही एक मालगाड़ी से ट्रेन के डिब्बे सट गए जिससे 20 बोगियां पटरी से उतर गई जबकि मालगाड़ी के भी कई डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।


इस हादसे के बाग हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के बाद दोनों ट्रेनों के डिब्बे काफी दूर तक फैल गए हैं, जिसके कारण थर्ड लाइन भी प्रभावित हो गई है। हादसा इतना भयानक है कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। इस हादसे में फिलहाल किसी के मौत की खबर नहीं है हालांकि दर्जनों यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे के बड़े अधिकारी और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।


news image