ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

Jharkhand Election: अजय कुमार सिंह बनाए गए झारखंड के नए DGP, चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को हटाने का दिया था निर्देश

Jharkhand Election: अजय कुमार सिंह बनाए गए झारखंड के नए DGP, चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को हटाने का दिया था निर्देश

19-Oct-2024 05:54 PM

By First Bihar

RANCHI: चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड की हेमंत सरकार ने नए डीजीपी को नियुक्त कर दिया है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। आज ही चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाया गया था।


दरअसल, झारखंड में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग का आज झारखंड में डंडा चला। चुनाव आयोग ने झारखंड के तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाकर अविलंब नए डीजीपी को नियुक्त करने का निर्देश राज्य की हेमंत सरकार को दिया था।


चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने 24 घंटे के भीतर ही नए डीजीपी को नियुक्त कर दिया है। सरकार ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के निदेशक आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया है। अनुराग गुप्ता से पहले अजय कुमार सिंह झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।