मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2024 08:45 PM
By First Bihar
JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा में चावल तस्करी का खुलासा हुआ है। बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल को पैक किया जा रहा था। इस काम में मजदूर लगे हुए थे। इस बात की गुप्त सूचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मिली जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ एक टीम बनाई गयी जिसके बाद बेना स्थित रामेश्वर राइस मिल में छापेमारी की गयी। जहां मजदूर रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल पैक कर रहे थे।
टीम ने छापेमारी कर मजदूरों को पकड़ लिया वही राइस मिल को सील किया गया। वही राइस मिल से एक ट्रक को भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई अवैध चावल व्यापार को रोकने और स्थानीय बाजार में मिलावटी चावल की आपूर्ति को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बांग्लादेश के बोरों में चावल की पैकेजिंग अवैध है, क्योंकि यह संभवतः भारत में आयातित या पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के चावल को गलत तरीके से बेचने का प्रयास हो सकता है। उपभोक्ताओं को चावल खरीदते समय पैकेट पर लिखे विवरणों की जांच करनी चाहिए और संदिग्ध पैकेजिंग वाले चावल से बचना चाहिए। वही सरकार को अवैध व्यापार और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण रखने के लिए कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। जबकि व्यापारियों को कानूनी नियमों का पालन करना चाहिए और अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।
यह महत्वपूर्ण है कि इस मामले की पूरी जांच हो और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मामले पर जामताड़ा के विधायक और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी उनके संज्ञान में आई है उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।