मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
05-Dec-2024 02:11 PM
By First Bihar
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में नई गठित हेमंत कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 11 विधायकों ने शपथ ली। राजभवन के अशोक उद्यान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर समेत नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर स्टीफन मरांडी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की को हेमंत कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
इस बार हेमंत कैबिनेट ने 6 नए चेहरों को जगह मिली है। कैबिनेट में दो महिला को भी शामिल किया गया है। पहली बार शिल्पी नेता तिर्की मंत्री बनी हैं जबकि दीपिका पांडेय को एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने ईश्वर की शपथ लेने की जगह अल्लाह के नाम पर शपथ ली। सीएम हेमंत के आने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।
राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत हुई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर स्टीफन मरांडी को शपथ दिलाई। इसके बाद गठबंधन के 11 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। झामुमो कोटे से 6 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली, कांग्रेस के चार विधायकों और आरजेडी कोटे से एक विधाक ने मंत्री पद की शपथ ली है।
जेएमएम के तीन, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक को पहली बार हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है। हेमंत कैबिनेट में जेएमएम के चमरा लिंडा, जेएमएम के योगेंद्र महतो, जेएमएम के ही सुदिव्य सोनू को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं है जबकि आरजेडी कोटे से संजय प्रसाद यादव पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।