ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / झारखंड चुनाव : अब सुदेश महतो ने बीजेपी को दिखायी आंख, कहा -...

झारखंड चुनाव : अब सुदेश महतो ने बीजेपी को दिखायी आंख, कहा - 2014 का फार्मूला 2019 में नहीं चलेगा

05-Nov-2019 12:33 PM

RANCHI : सहयोगी दलों से भारतीय जनता पार्टी के रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी बीजेपी को उसके सहयोगी दल आजसू ने आंख दिखाना शुरू कर दिया है। आजसू के नेता सुरेश महतो ने विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी बात कह दी है। 


शेयरिंग पर अंतिम फैसला होने से पहले सुरेश महतो का ताजा बयान सामने आया है। सुरेश महतो ने कहा है कि साल 2014 में हुए चुनाव में आजसू ने बड़ी कुर्बानी दी थी। हमने राज्य के अंदर स्थिर सरकार देने के लिए बीजेपी के साथ कुर्बानी देते हुए समझौता किया था लेकिन अब 2019 में नए सिरे से सीट शेयरिंग पर बातचीत होगी। 


सुदेश महतो ने कहा है कि 2014 से लेकर 2019 तक की स्थिति में काफी बदलाव आया है। दरअसल सुदेश महतो इस बात को लेकर नाराज हैं कि झारखंड बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने 2019 में भी 2014 के सीट शेयरिंग के फार्मूले की तर्ज पर सहमति बनाने की बात की है। माना जा रहा है कि सुदेश महतो सीट अब सीट शेयरिंग के मुद्दे पर झारखंड बीजेपी के नेताओं से बातचीत करने की बजाय बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से ही इस मामले पर बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि आजसू ने झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। 2014 में आजसू ने केवल 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था इनमें से 5 पर उसे जीत मिली थी।