हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 08:59 AM
EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है.
घटना छपवा-मोतिहारी एनएच 727 के छगराहा के पास हुई. बताया जा रहा है कि जीप और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप 10 फुट तक घिसटती चली गई.
मृतकों में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी उमेश चंद्र ठाकुर के बेटे गुड्डू ठाकुर, पश्चिम चंपारण के सिकटा थाने के झुमका बहरा गांव निवासी हाफिज शेख के बेटे तसरुद्दीन शेख और बेतिया पीयूनीबाग निवासी धर्मदेव पांडे के बेटे मदन पांडे शामिल हैं. जीप मुजफ्फरपुर से बेतिया जा रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है.
मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों में कोहराम मच गया है.