ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / JDU विधायक के रिश्तेदारों ने पूर्व मंत्री के जमीन पर जमाया कब्जा, नीतीश...

JDU विधायक के रिश्तेदारों ने पूर्व मंत्री के जमीन पर जमाया कब्जा, नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा मामला

07-Nov-2022 12:14 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा. उनकी ही पार्टी के एक विधायक के रिश्तेदारों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक पूर्व मंत्री के बेटे ने फरियाद लगाई. दरअसल खगड़िया के बेलदौर से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री के सामने बैठते ही कहा कि सर क्या आप मुझे पहचानते हैं? मुख्यमंत्री कुछ सोच पाते इसके पहले ही युवक ने कहा कि मैं पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री घनश्याम सिंह का बेटा हूं जो चौथम विधानसभा से क्षेत्र से जीतकर आते थे.



इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरियादी युवक के आवेदन पर नजर डाली और कहा कि आपका जमीन किस ने कब्जा कर लिया है. बताया कि आपकी ही पार्टी यानी जनता दल यूनाइटेड के ही बेलदौर से विधायक पन्नालाल पटेल के रिश्तेदारों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर रखा है. पिछले डेढ़ दशक से मैं पन्नालाल पटेल के रिश्तेदारों से परेशान हूं. युवक के मुताबिक पन्नालाल पटेल के भगीना में मेरी जमीन पर कब्जा कर रखा है. नीतीश कुमार को यह भी बताया कि विधायक के रिश्तेदारों ने खूब संपत्ति बना रखी है और दबंगई दिखाते हैं.



पूर्व मंत्री घनश्याम सिंह कभी कांग्रेस के टिकट से विधायक हुआ करते थे तब चौथम विधानसभा सीट का अस्तित्व हुआ करता था. साल 2010 में इस सीट को बदलकर बेलदौर कर दिया गया. इसके बाद बेलदौर सीट से लगातार पन्नालाल पटेल चुनाव जीते रहे. अब उन्हीं पन्नालाल पटेल के रिश्तेदारों की शिकायत लेकर पूर्व मंत्री के बेटे मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपके निजी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है तो कानूनी कार्यवाही होगी शेर ने तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के पास युवक को भेजा.