BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
06-Oct-2023 01:14 PM
By First Bihar
PATNA : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को सीएम अचानक से मुख्य सचिवालय पहुंचे और यहां कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार सीधा पटना स्थित अपनी पार्टी जदयू के कार्यालय पहुंच गए। लेकिन, इस दौरान एक बार फिर सीएम को पार्टी के वरीय अधिकारी पार्टी दफ्तर से गायब मिले। हालांकि, सीएम के आगमन के बाद ये नेता आनन - फानन में दफ्तर पहुंचे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय से निकल कर सीधा पार्टी दफ्तर पहुंच गए। जहां सीएम के आगमन के बाद भी पार्टी ऑफिस में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत बहुत सारे नेता मौके से गायब मिले। हालांकि,जैसे भी इस बात की भनक ललन सिंह को लगी कि सीएम का आगमन ऑफिस में हुआ तो वो आनन - फानन में पार्टी दफ्तर पहुंचे।
वहीं, इस दरमियां सबसे रोचक यह रही कि पार्टी के विधायक गोपाल मंडल भी दफ्तर पहुंचे और उसके बाद जब उनसे सवाल किया गया तो वो पत्रकारों के सवाल पर गंदी - गंदी गलियां दे डाली। उसके बाद पत्रकारों ने इसका विरोध जताया और इसके बाद जब सीएम जदयू दफ्तर से बाहर निकलने लगे तो पत्रकारों ने उन्हें रोक कर मामले की जानकारी देनी चाह। लेकिन, सीएम चलते बने।
उधर, इस मामले को लेकर जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- गोपाल मंडल जो बोला है उसका उसी से जाकर सवाल पूछ लिगिए। उसके बाद ललन सिंह चलते बने। उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलना उचित नहीं समझा। सीधा एक जवाब देते हुए कहा कि आपको जो कुछ भी पूछना है उसी से जाकर पूछ लिगिए।