बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
05-Dec-2021 02:26 PM
DESK : एक ओर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जदयू नेता के बेटे भाजपा का दामन थाम रहे हैं. JDU के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी के बेटे अम्बरीष त्यागी भाजपाई हो गए हैं.
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार को लखनऊ में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे अंबरीश त्यागी सहित कई अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है.
भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के मौजूदगी में अंबरीश त्यागी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सूत्रों का कहना है कि अंबरीश त्यागी गाजियाबाद की मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके कारण वह जेडीयू से अलग हो गए हैं.
गौरतलब है कि यूपी चुनाव की लेकर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी में एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है और इस दिशा में बातचीत चल रही है. केसी त्यागी ने कहा कि अगर बात नहीं बनी तो जेडीयू सीमित सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी.