ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

जेडीयू ने तेजस्वी पर बोला हमला..दिल्ली के बजाय बिहार में रहें तब दिखेगा विकास

जेडीयू ने तेजस्वी पर बोला हमला..दिल्ली के बजाय बिहार में रहें तब दिखेगा विकास

23-Nov-2021 07:25 PM

PATNA: 24 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार के कार्यकाल का 15 साल पूरा हो रहा है। जेडीयू की ओर से इसे बेमिसाल बनाने की तैयारी हो रही है। इस कार्यक्रम का नाम भी '15 साल बेमिसाल' दिया गया है। वही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पिछले 15 सालों में बिहार में हुए कार्यों का हिसाब पूछा है। तेजस्वी के इस सवाल पर जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने कड़ा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेटेलाइट नेता बन चुके नेता प्रतिपक्ष को बिहार में हुए विकास देखने के लिए दिल्ली छोड़कर बिहार में रहना होगा।


रंजीत कुमार झा ने कहा कि सेटेलाइट नेता यदि यह सवाल खूद से पूछते रहेंगे तो जवाब कभी नहीं मिलेगा बल्कि उनको यह सवाल बिहार की जनता से पूछने की जरूरत है। यहां लगातार बढ रहे सैलानियों से पूछने की आवश्यकता है। बिहार में उनके माता-पिता के शासनकाल में और आज के समय में खेती करने में आए हुए अंतर के बारे में किसानों से पूछने की आवश्यकता है।


जेडीयू के प्रदेश सचिव ने कहा कि तेजस्वी को यह सवाल उनके माता-पिता के राज में लालटेन युग में जी रहे शहर और गांव के उन लोगों से पूछने की आवश्यकता है जो आज हमारे नेता की परिकल्पना वाले विकसित बिहार के बिजली से रौशन गांवों में सुविधा से रह रहे हैं। 


सेटेलाइट नेता को इसका जवाब उन लोगों से भी मिलेगा जो उनके माता-पिता के जंगलराज में राजधानी पटना से 50-100 किमी की यात्रा 4-5 घंटे में भय के साथ करते थे और आज पटना से राज्य के आखिरी छोड़ तक की दूरी चंद घंटों में भयमुक्त होकर करते हैं। 


उन्होंने कहा कि सेटेलाईट नेता को अगर सच में यह समझना है कि पिछले 15 सालों में बिहार में क्या कार्य हुए तो इसके लिए उनको देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ बिहार के जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में घूमना चाहिए उनको खुद-ब-खुद इसका जवाब मिल जायेगा।